शाओमी ने Mi 10 स्मार्टफोन में नए ओएस को रोलआउट किया, इस तरह कर पाएंगे अपडेट
शाओमी ने Mi 10 सीरीज स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम को रोलआउट शुरू कर दिया है। कंपनी ने इस ओएस का अपडेट अपने बीटा प्रोग्राम के 6 महीने बाद Mi 10 में दिया है। अब यूजर को फोन में MIUI 12 के अपडेट के साथ लेटेस्ट ओएस भी मिलेगा। कंपनी ने Mi 10 को एंड्रॉयड 10 के साथ मई में लॉन्च किया था।
Mi इंडिया ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि उसने Mi 10 के लिए एंड्रॉयड 11 को रोलआउट कर दिया है। इस नए अपडेट का नाम V12.2.2.0.RJBINXM है। इसका साइज 2.8GB है। यूजर्स को इसका अपडेट चेक करने के लिए Settings > About phone में जाना होगा।
रेडमी और पोको में पहले ही मिला अपडेट
शाओमी ने जून में Mi 10 के लिए बीटा रिलीज करने के बाद एंड्रॉयड 11 का टेस्टिंग की थी। हालांकि, Mi 10 कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन नहीं है जिसमें एंड्रॉयड 11 का अपडेट मिल रहा हो। कंपनी पिछले महीने रेडमी नोट 9 प्रो के लिए एंड्रॉयड 11 का अपडेट दिया था। हाल ही में उसने पोको F2 प्रो के लिए नया ऑपरेटिंग सिस्टम का अपडेट शुरू किया है।
शाओमी के विपरीत, वनप्लस और सैमसंग सहित कई कंपनियों ने इस साल के शुरुआत में एंड्रॉयड 11 का अपडेट के कुछ समय बाद ही अपने फ्लैगशिप फोन में इसका ओएस दे दिया था। गूगल ने सितंबर में अपने पिक्सल फोन के लिए नया एंड्रॉयड ओएस दिया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Note: This Post Credit goes to Danik Bhaskar
Subscribe to Result and Vacancy Alert by Email
0 Response to "शाओमी ने Mi 10 स्मार्टफोन में नए ओएस को रोलआउट किया, इस तरह कर पाएंगे अपडेट"
Post a Comment